लाइव न्यूज़ :

सिंघु बॉर्डर हत्या मामला: जो कुछ हुआ, उसकी जिम्मेदारी से एसकेएम बच नहीं सकता- कटारिया

By भाषा | Updated: October 16, 2021 20:50 IST

Open in App

चंडीगढ़, 16 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया ने सिंघु बॉर्डर पर एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या किये जाने संबंधी घटना की शनिवार को कड़ी निंदा की और कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के विरोध स्थल पर जो कुछ हुआ, उसकी जिम्मेदारी से बच नहीं सकता।

अंबाला से सांसद कटारिया ने कहा, ‘‘जिस तरह तालिबान द्वारा किए गए बर्बर अपराधों और हत्याओं के बारे में सुना जाता था, उसी तरह लखबीर सिंह को मौत के घाट उतार दिया गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘विरोध स्थल (किसानों के) पर होने वाली किसी भी घटना की जिम्मेदारी संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की है। उसके प्रदर्शन स्थल पर जो कुछ हुआ है, उसकी जिम्मेदारी से वे बच नहीं सकते।’’

गौरतलब है कि पंजाब के तरन तारन जिले के मजदूर लखबीर सिंह (36) का शव शुक्रवार को दिल्ली-हरियाणा सीमा पर एक अवरोधक से बंधा हुआ पाया गया था। वहां केंद्र के नये कृषि कानूनों का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी किसान डेरा डाले हुए हैं। सिंह का एक हाथ कटा हुआ मिला और शरीर पर धारदार हथियारों के कई घाव मिले।

कटारिया ने कहा कि शुक्रवार को घटनास्थल तक पहुंचने में हरियाणा पुलिस को विरोध और काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। उन्होंने पूछा, ‘‘किसान संघ के नेता क्या कर रहे थे?’’

एसकेएम ने शुक्रवार को एक बयान में कहा था कि "घटना के दोनों पक्षों", निहंग समूह और पीड़ित का मोर्चा से कोई संबंध नहीं था।

भाजपा नेता ने कहा कि इंसान कितनी भी बड़ी गलती कर ले, देश का कानून किसी की हत्या करने का हक नहीं देता।

हरियाणा के कृषि मंत्री जे पी दलाल ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा, "सभ्य समाज में ऐसी घटनाओं के लिए कोई जगह नहीं है।"

इस बर्बर घटना पर कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "पूरी घटना की गहन जांच होनी चाहिए और दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए।" उन्होंने कहा कि सरकार को प्रदर्शन कर रहे किसानों से भी बातचीत करनी चाहिए और जल्द से जल्द समस्या का समाधान करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान