लाइव न्यूज़ :

सिंघू बॉर्डर भीड़ हत्या: सोनीपत की अदालत ने चारों आरोपियों को दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

By भाषा | Updated: October 25, 2021 22:37 IST

Open in App

चंडीगढ़, 25 अक्टूबर दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर एक दलित मजदूर की भीड़ द्वारा हत्या के मामले में गिरफ्तार किये गए चार निहंग सिखों को हरियाणा के सोनीपत की एक अदालत ने सोमवार को दो सप्ताह की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पहले अदालत ने शनिवार को चारों आरोपियों की पुलिस रिमांड दो दिन के लिए बढ़ा दी थी। सोनीपत पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों- सरबजीत सिंह, नारायण सिंह, गोविंदप्रीत सिंह और भगवंत सिंह को अदालत में पेश किया।

अधिकारी ने कहा कि अदालत ने आरोपियों को दो सप्ताह की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अधिकारी ने यह भी कहा कि मामले में और आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पहचाना गया है और घटना में उनकी संलिप्तता को लेकर आगे की जांच जारी है। दलित मजदूर लखबीर सिंह की सिंघू बॉर्डर पर नृशंस हत्या कर दी गई थी और हाथ काटकर उसके शव को अवरोधक से लटका दिया गया था।

उसके शरीर पर धारदार हथियार से कई घाव किये गए थे। आरोपी निहंगों का दावा है कि पंजाब के तरन तारन के निवासी लखबीर ने सिखों की धार्मिक पुस्तक की बेअदबी की थी इसलिए उसे सजा दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया