लाइव न्यूज़ :

सिंघू बॉर्डर लिंचिंग : तीन आरोपी पुलिस रिमांड में भेजे गये, दो एसआईटी कर रही जांच

By भाषा | Updated: October 17, 2021 19:49 IST

Open in App

चंडीगढ़,17 अक्टूबर सिंघू बॉर्डर के पास किसानों के प्रदर्शन स्थल पर एक मजदूर की पीट-पीट कर हत्या करने में कथित तौर पर संलिप्त रहे तीन लोगों को सोनीपत की एक अदालत ने रविवार को छह दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

वहीं, हरियाणा पुलिस ने घटना की जांच के लिए दो विशेष जांच टीमें (एसआइटी) गठित की हैं।

इस नृशंस हत्या के सिलसिले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सिख निहंग संप्रदाय के एक मुख्य सदस्य नारायण सिंह को शनिवार को अमृतसर के पास से गिरफ्तार किया गया था।

वहीं, घटना के सिलसिले में फतेहगढ़ साहिब के दो निहंगों--गोविंदप्रीत सिंह और भगवंत सिंह--ने उसी दिन सोनीपत पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।

तीनों सिख निहंगों को सोनीपत में एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें छह दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस ने इस आधार पर आरोपियों को रिमांड में देने की मांग की थी कि उसे वारदात स्थल पर हुए घटनाक्रम की तह में जाना है, घटना के समय आरोपियों द्वारा पहने गये कपड़ों को बरामद करना है और पूरे प्रकरण के बारे में उनसे गहराई से पूछताछ करनी है।

एक एसआईटी का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी मयंक गुप्ता कर रहे हैं जो खारखोडा, सोनीपत के सहायक पुलिस अधीक्षक हैं। वह विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर वायरल हुए घटना के वीडियो की जांच करेंगे, जबकि सोनीपत के पुलिस उपाधीक्षक वीरेंदर सिंह घटना की संपूर्ण जांच करेंगे।

उल्लेखनीय है दलित मजदूर लखबीर सिंह का शव शुक्रवार को दिल्ली-हरियाणा सीमा पर एक बैरीकेड से बंधा पाया गया था, जहां केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शनकारी डेरा डाले हुए हैं। सिंह का एक हाथ काट कर अलग कर दिया गया था और उसके शरीर पर धारदार हथियारों के वार से बने कई जख्मों के निशान थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो क्लिप में, कुछ निहंगों को घायल व्यक्ति के इर्दगिर्द खड़े देखा गया। वे लोग सिंह पर एक पवित्र धर्म ग्रंथ की बेअदबी का आरोप लगा रहे थे।

मृतक के परिवार ने घटना की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की थी। पंजाब के तरन तारन में सिंह के पैतृक गांव में उनकी अंत्येष्टि शनिवार शाम कड़ी सुरक्षा के बीच उसके परिवार के सदस्यों की मौजूदगी के बीच की गई थी।

सरबजीत सिंह, पहला व्यक्ति था जिसे लखबीर सिंह की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। उसे शनिवार को सोनीपत की अदालत में पेश किया गया था, जिसने उसे सात दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

पुलिस के मुताबिक, इसके कुछ ही घंटों बाद नारायण सिंह को अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अमृतसर जिले के अमरकोट गांव से गिरफ्तार किया था। उसे रविवार सुबह हरियाणा पुलिस सोनीपत लेकर आई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos