लाइव न्यूज़ :

सिंघू बॉर्डर : मुफ्त लंगरों की वजह से स्थानीय होटलों की आर्थिक स्थिति हुई खराब

By भाषा | Updated: January 23, 2021 21:13 IST

Open in App

(दि 44 आवश्यक सुधार के साथ रिपीट)

(मानिक गुप्ता)

नयी दिल्ली, 23 जनवरी जब सिंघू बॉर्डर पर सड़क के किनारे स्थित राजपूताना रेस्तरां के मालिक को लगने लगा कि वह कोविड-19 महामारी के सबसे खराब आर्थिक संकट से उबर चुके हैं, उसी दौरान तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन शुरू हो जाने के बाद बॉर्डर पर लंगर सेवा चलने लगी और इस रेस्तरां के साथ साथ स्थानीय होटल पुन: आर्थिक संकट से गुजरने लगे।

यहां करीब दो माह से राजमार्ग प्रदर्शनकारियों से भरा हुआ है । बहरहाल, चौबीसों घंटे लंगर सेवा चलने, उद्योगों के बंद होने और लोगों तथा वाहनों की आवाजाही कम हो जाने से दिल्ली-हरियाणा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कई भोजनालयों की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है।

हजारों किसान 26 नवंबर से राष्ट्रीय राजधानी की विभिन्न सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। ज्यादातर किसान पंजाब और हरियाणा से हैं। किसानों की मांग है कि तीनों विवादास्पद कृषि कानूनों को निरस्त किया जाए।

राजपूताना होटल के मालिक ओम प्रकाश राजपूत (40) ने कहा, "लोग यहाँ भोजन करने क्यों आएंगे, जब उन्हें लंगरों में मुफ्त भोजन मिल रहा है?"

उन्होंने कहा, "कैसा व्यवसाय? कोई भी नहीं आता है। मैं इस दुकान के लिए 35,000 रुपये किराए का भुगतान कर रहा हूं और यहां आठ कर्मचारी हैं। बिना किसी आय के मैं कब तक कर्मचारियों के वेतन और किराए का प्रबंध कर सकता हूं? यदि यह स्थिति बनी रही, तो मेरे पास इसे बंद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा?"

रेस्तरां के एक रसोइए, बिहार निवासी मोहम्मद अहसान (23) ने कहा कि राजपूत ने उन्हें बताया कि वह अगले महीने भोजनालय बंद कर देंगे। एहसान का वेतन 17,000 रुपये से घटकर 14,000 रुपये हो गया है और अब वह नई नौकरी की तलाश कर रहा है।

ऐसी ही हालत एक अन्य छोटे भोजनालय पंजाबी जायका की है, जिसकी हर दिन की बिक्री 1,200 रुपये से भी कम हो गई है। इस होटल के भविष्य पर भी तलवार लटकी है।

कमोबेश यही हाल इस क्षेत्र के सभी होटलों का है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं