लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्र देव सिंह की पहली परीक्षा यूपी की 12 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 16, 2019 19:16 IST

स्वतंत्र देव सिंह उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में परिवहन मंत्री हैं। उत्तर प्रदेश के नये भाजपा अध्यक्ष नियुक्त हुए सिंह हाल ही में लोकसभा चुनाव के दौरान मध्य प्रदेश के प्रभारी थे। विधानसभा चुनाव में हालांकि भाजपा को मध्य प्रदेश में हार का सामना करना पड़ा था लेकिन पार्टी ने लोकसभा की 29 में से 28 सीटें जीतीं।

Open in App
ठळक मुद्देसंगठन की समझ, ईमानदारी और मेहनत से काम करने की अपनी शैली व कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की कला में माहिर स्वतंत्र देव सिंह।मूल रूप से मिर्जापुर जिले के रहने वाले सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता रहे है। इसके बाद वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए।प्रदेश भाजपा ने ट्वीट कर कहा कि स्वतंत्र देव सिंह को ''भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं।'' 

संगठन की समझ, ईमानदारी और मेहनत से काम करने की अपनी शैली व कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की कला में माहिर स्वतंत्र देव सिंह के हाथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देश के सबसे महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद की कमान सौंपी है।

स्वतंत्र देव सिंह उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में परिवहन मंत्री हैं। उत्तर प्रदेश के नये भाजपा अध्यक्ष नियुक्त हुए सिंह हाल ही में लोकसभा चुनाव के दौरान मध्य प्रदेश के प्रभारी थे। विधानसभा चुनाव में हालांकि भाजपा को मध्य प्रदेश में हार का सामना करना पड़ा था लेकिन पार्टी ने लोकसभा की 29 में से 28 सीटें जीतीं।

सिंह की पहली परीक्षा उत्तर प्रदेश की 12 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव में होगी, जिसमें पार्टी को जीत दिलाना उनके लिए चुनौती होगी।

मूल रूप से मिर्जापुर जिले के रहने वाले सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता रहे है। इसके बाद वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। उन्हें 1996 में युवा मोर्चा का महामंत्री और 2001 में युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया।

पार्टी ने उन्हें युवा मोर्चा से मुख्य धारा में लाते हुए वर्ष 2004 में उत्तर प्रदेश भाजपा का महामंत्री बना दिया। उन्होंने महेंद्रनाथ पाण्डेय से प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान संभाली है। पाण्डेय अब केंद्र में मंत्री बन चुके हैं और भाजपा की 'एक व्यक्ति एक पद' की नीति के तहत उनकी जगह सिंह को पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

सिंह को अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने एक बार फिर पूर्वांचल को साधने की दिशा में कदम उठाया है। सिंह को उत्तर प्रदेश के कुर्मी नेताओं में प्रमुख माना जाता है और उन्हें संगठन स्तर पर काम करने का अच्छा अनुभव है। भाजपा ने 2012 के विधानसभा चुनाव में सिंह को उरई की कालपी सीट से चुनाव लड़ाया लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।

 सिंह ने 2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैलियों में प्रमुख रणनीतिकार के तौर पर काम किया था। इस बीच उत्तर प्रदेश भाजपा ने सिंह को पार्टी का प्रदेश अध्‍यक्ष बनने पर बधाई दी। प्रदेश भाजपा ने ट्वीट कर कहा कि स्वतंत्र देव सिंह को ''भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं।'' 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं