शाहजहांपुर में गायक की हत्या का मामला सामने आया

By भाषा | Updated: July 17, 2021 20:16 IST2021-07-17T20:16:33+5:302021-07-17T20:16:33+5:30

Singer's murder case came to light in Shahjahanpur | शाहजहांपुर में गायक की हत्या का मामला सामने आया

शाहजहांपुर में गायक की हत्या का मामला सामने आया

शाहजहांपुर (उप्र) 17 जुलाई शाहजहांपुर जिले में एक गायक की कथित रूप से हत्या किये जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर कोतवाली के काशीराम कॉलोनी में रहने वाला युवक अनुराग (20) जागरण में भक्ति गीत गाता है। शुक्रवार शाम से ही वह अपने घर नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो कालोनी की चौथी मंजिल पर उसका शव पाया गया।

अनुराग की बहन निशा शुक्ला ने पत्रकारों से कहा, ‘‘इस मामले की तहरीर शुक्रवार रात में ही कोतवाली पुलिस को दे दी थी परंतु पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया और पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानती रही।’’ उन्होंने बताया कि जब लोग शव को लेकर राजमार्ग पर जाम लगाने जा रहे थे तब पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और हत्या का मामला दर्ज करने एवं चौकी प्रभारी पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

इस बीच पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने शनिवार को बताया कि युवक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि 14 जुलाई को कॉलोनी के रहने वाले संदीप से अनुराग का विवाद हो गया था जिसका अजीजगंज चौकी प्रभारी ललित कुमार तथा सिपाही मनोज पांडे ने लिखित में समझौता करा दिया था।

कुमार ने बताया कि वह घटनास्थल पर गए थे और परिजनों ने जो आरोप चौकी प्रभारी ललित कुमार पर लगाए हैं उसकी जांच की जाएगी तथा परिजनों की तहरीर पर आरोपी संदीप के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Singer's murder case came to light in Shahjahanpur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे