लाइव न्यूज़ :

गायक एस पी बाल सुब्रहमण्यम को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया

By भाषा | Updated: November 9, 2021 20:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर मशहूर गायक एस पी बाल सुब्रहमण्यम को मरणोपरांत मंगलवार को यहां राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया, जो देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

बालसुब्रहमण्यम के बेटे एस पी चरण ने अपने पिता की ओर से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से यह पुरस्कार ग्रहण किया।

बाल सुब्रहमण्यम का सितंबर 2020 में कोविड-19 संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते निधन हो गया था। वह 74 वर्ष के थे।

फिल्म व संगीत जगत में उन्होंने पांच दशकों तक योगदान दिया। उन्होंने 16 भाषाओं में गीतों को स्वर दिया जिनमें तमिल और उनकी मातृ भाषा तेलुगू भी शामिल है।

उन्हें पूर्व में 2011 में पद्म भूषण और 2001 में पद्म श्री से नवाजा जा चुका है।

प्रख्यात पार्श्व गायिका कृष्णन नायर शांता कुमारी चित्रा और बॉम्बे जयश्री रामनाथ को भी समारोह में सम्मानित किया गया।

चित्रा ने विभिन्न भाषाओं में 25,000 से अधिक गीत रिकार्ड किये हैं।

मलयालम गीतकार कैथाप्राम दामोदरन नम्बूदरी को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया। उन्होंने 300 से अधिक गीत लिखे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos