गायक राहुल वैद्य का फेसबुक अकाउंट हैक हुआ

By भाषा | Updated: May 6, 2021 13:42 IST2021-05-06T13:42:51+5:302021-05-06T13:42:51+5:30

Singer Rahul Vaidya's Facebook account hacked | गायक राहुल वैद्य का फेसबुक अकाउंट हैक हुआ

गायक राहुल वैद्य का फेसबुक अकाउंट हैक हुआ

मुंबई, छह मई गायक राहुल वैद्य ने बृहस्पतिवार को बताया कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया है।

गायक ने इंस्टाग्राम पर इस खबर को साझा करते हुए प्रशंसकों को उनके फेसबुक अकाउंट से किये गये किसी भी तरह के पोस्ट को नजरअंदाज करने की हिदायत दी।

उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज में लिखा, ‘‘मेरा फेसबुक पेज हैक कर लिया गया है। कृपया हैकर द्वारा पोस्ट किये गये वीडियो को नजरअंदाज करें। जल्द इसे ठीक कराने की कोशिश कर रहा हूं।’’

वैद्य को पहली बार तब पहचान मिली जब उन्होंने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘‘इंडियन आइडल’’ में बतौर उम्मीदवार हिस्सा लिया था। उन्होंने ‘‘बे इंतहा’’, ‘‘तेरा इंतजार’’ और ‘‘कुबूल कर ले’’ जैसे गीत गाये।

गायक को हाल में रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में देखा गया और अब वे स्टंट आधारित कार्यक्रम ‘‘खतरों के खिलाड़ी’’ के सीजन 11 में भी हिस्सा लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Singer Rahul Vaidya's Facebook account hacked

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे