लाइव न्यूज़ :

गायक पलाश सेन कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: April 10, 2021 18:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल गायक पलाश सेन ने शनिवार को बताया कि कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक लेने के बाद भी वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

इंस्टाग्राम पर गायक ने बताया कि वह फिलहाल घर पर पृथक-वास में रह रहे हैं और योग, आयुर्वेद तथा भरपूर पानी पीकर इस संक्रमण से लड़ रहे हैं। सेन ने लिखा, ‘‘आज जो खबर मिली वह अच्छी नहीं है। लेकिन आज वह दिन है, जब मैंने एक नयी लड़ाई लड़ना शुरू की है। दुर्भाग्यवश मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं और घर पर पृथक-वास में रह रहा हूं। मैं नियमित रूप से आराम, योग करके, आयुर्वेद के जरिए और खूब पानी पीकर तथा संगीत की मदद से इस रोग से लड़ रहा हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे अपनी जांच करा लें और पृथक-वास में रहें। मैं टीके की पहली खुराक लेने के बावजूद संक्रमित हो गया।’’

सेन ने विश्वविद्यालय चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय (यूसीएमएस), दिल्ली से चिकित्सा की पढ़ाई की है। गायक ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि वह इस लड़ाई को जरूर जीत लेंगे।

गायक ने यहां आईबीएस अस्पताल में दो अप्रैल को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली थी।

दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 8,521 नए मामले सामने आए, जो कि पिछले साल 11 नवंबर के बाद से एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा मामले हैं। वहीं संक्रमण की वजह से 39 लोगों की मौत हो गई और शहर में मृतकों की संख्या बढ़कर 11,196 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल