लाइव न्यूज़ :

गायक हनी सिंह की पत्नी ने घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराया, 10 करोड़ रु का मांगा मुआवजा

By भाषा | Updated: August 3, 2021 20:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त पंजाबी गायक और अभिनेता यो-यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है और 10 करोड़ रुपये बतौर मुआवजे की मांग की है। तलवार ने आरोप लगाया है कि वह ‘‘स्वयं को बाड़े में बंद जानवर की तरह महसूस करती हैं...और उनके साथ क्रूर व्यवहार किया जाता है।

तलवार के वकील ने बताया कि मुख्य महानगर दंडाधिकारी तानिया सिंह ने हनी सिंह को नोटिस जारी कर निर्देश दिया है कि वह नोएडा स्थित संयुक्त स्वामित्व वाली संपत्ति से उनके मुवक्किल को अलग नहीं करें और न ही उसे बेचे। साथ ही पत्नी के गहने और अन्य सामान को भी नहीं छेड़ें।’’

तलवार (38) ने आरोप लगाया है कि कई बार पति और ससुराल पक्ष ने उन्हें शारीरिक, शाब्दिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से प्रताड़ित किया। उन्होंने दावा किया कि गत कुछ सालों में हनी सिंह ने उनकी कई बार पिटाई की और वह डर के साए में रह रही हैं क्योंकि सिंह और उनके परिवार ने शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी दी है।

अधिवक्ता संदीप कपूर, अपूर्ण पांडे और जीजी कश्यप के जरिये दायर याचिका में तलवार ने कहा, ‘‘लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना और क्रूरता की वजह से वह अवसाद के लक्षणों का सामना कर रही है और चिकित्सा की जरूरत है।’’

हनी सिंह को पेशेवर तरीके से जानने वाले हृदेश सिंह ने बताया कि दोनों की शादी 23 जून 2011 को हुई थी।

तलवार ने अपनी याचिका में 10 करोड़ मुआवजे के साथ-साथ दिल्ली में पूरी तरह से सुसज्जित आवास के लिए हर महीने पांच लाख रुपये दिलवाने की गुहार लगाई है ताकि वह अपनी विधवा मां पर निर्भर नहीं रहें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे