लाइव न्यूज़ :

गायक दलेर मेंहदी ने धामी से मुलाकात की

By भाषा | Updated: November 8, 2021 20:02 IST

Open in App

देहरादून, आठ नवंबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मशहूर गायक दलेर मेहंदी ने भेंट की और उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध सिख गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब को रज्जू मार्ग से जोड़ने की योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनका आभार व्यक्त किया।

मेहंदी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सिखों के दसवें गुरु गोविन्द सिंह की तपस्थली 'हेमकुंड साहिब' को रज्जू मार्ग से जोड़ने की बहुत बड़ी घोषणा की है जो धामी के सहयोग से ही संभव हो पाया है।

इस मौके पर उन्होंने गुरू नानक महाराज से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की अच्छी सेहत और लंबी आयु की प्रार्थना की और कहा कि इन दोनों द्वारा हुए इस पुण्य के काम से हेमकुंड साहिब की यात्रा और सुगम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों, बुजुर्गों एवं असहाय व्यक्तियों को रज्जू मार्ग का विशेष लाभ होगा।

मुख्यमंत्री ने मेंहदी को युवाओं का प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा कि उनकी गायकी समाज में जन जागरण के साथ ही सामाजिक सदभाव को भी बढ़ावा देने का कार्य करती है। उन्होंने मेहंदी को शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

प्रधानमंत्री ने पांच नवंबर को केदारनाथ दौरे पर अपने संबोधन में कहा था कि हेमकुंड साहिब को रज्जू मार्ग से जोड़ने की तैयारी चल रही है।

चमोली जिले में 15 हजार फीट की उचाई पर स्थित हेमकुंड साहिब पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को गोविंदघाट से 18 किलोमीटर का कठिन पैदल रास्ता तय करना पड़ता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?