गायक अरिजीत सिंह की मां अस्पताल में हुईं भर्ती

By भाषा | Updated: May 6, 2021 17:11 IST2021-05-06T17:11:12+5:302021-05-06T17:11:12+5:30

Singer Arijit Singh's mother admitted to hospital | गायक अरिजीत सिंह की मां अस्पताल में हुईं भर्ती

गायक अरिजीत सिंह की मां अस्पताल में हुईं भर्ती

मुम्बई, छह मई पार्श्व गायक अरिजीत सिंह की मां को कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेत्री स्वस्तिका मुखर्जी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुखर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘ गायक सिंह की मां अमरी ढकुरिया में भर्ती हैं और उन्हें ए ग्रुप के ब्लड की जरूरत है। कृपया पुरूष रक्त दानकर्ता संपर्क करें।’’

बंगाली फिल्मकार सृजीत मुखर्जी ने भी ट्विटर पर यह समाचार साझा किया और अपने फोलोवर्स से सिंह की मां को रक्तदान करने का आह्वान किया।

‘तुम ही हो’, ‘शायद’ जैसे लोकप्रिय गानों को लेकर चर्चित सिंह ने अभी यह नहीं बताय कि उनकी मां को कौन सी बीमारी हुई है।

हाल के एक फेसबुक पोस्ट में गायक ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अगुवाई करने को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया था और उन्होंने प्लाज्मा दान करने की अपील भी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Singer Arijit Singh's mother admitted to hospital

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे