लाइव न्यूज़ :

गायक अमित कुमार ने अपने लोकप्रिय गीतों का डिजिटल कवर संस्करण जारी किया

By भाषा | Updated: May 19, 2021 20:14 IST

Open in App

कोलकाता, 19 मई लोकप्रिय पार्श्व गायक अमित कुमार ने 1970, 1980 और 1990 के दशक में लोकप्रिय रहे अपने गीतों के फिर से रिकॉर्ड किए गए डिजिटल कवर संस्करण की श्रृंखला जारी की है।

दिवंगत प्रसिद्ध गायक एवं अभिनेता किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार (68) ने बुधवार को एक बयान में बताया कि उनके कई प्रशंसक उनसे उनके फेसबुक पेज के जरिए अनुरोध कर रहे थे कि वह अपने लोकप्रिय गीत गाएं।

ईद के मौके पर जारी उनके तीन गीत यूट्यूब पर हिट हो गए हैं।

अमित कुमार ने कहा, ‘‘पिछले डेढ़ साल से मौजूदा हालात में मंच पर प्रस्तुति देना संभव नहीं है, इसलिए मैंने अन्य लोगों के अनुरोध पर अपने गाने चुने और उन्हें फिर से रिकॉर्ड किया। ’’

आर डी बर्मन के 350 से अधिक गीतों को अपनी आवाज देने वाले अमित कुमार ने कहा, ‘‘सबसे पहले मैंने ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ गीत गाया और फिर मैंने ‘रोज रोज आंखों तले’ गीत गाया। पहले गीत को यूट्यूब पर दो लाख लोग देख चुके हैं और दूसरे गीत को एक लाख लोग देख चुके हैं।’’

उनके आधिकारिक ‘फैन पेज’ को 10 लाख से अधिक लोग सब्सक्राइब कर चुके हैं।

अमित कुमार ने कहा, ‘‘सैलाब का हिट गीत ‘मुझको ये जिंदगी लगती है अजनबी’ अभी जारी किया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अपने गीतों के अलावा, मैंने अपने पसंदीदा पश्चिमी गीतों की श्रृंखला भी जारी की है, जिसे काफी पसंद किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो