लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 मामलों में भारी वृद्धि को लेकर चिंतित सिंगापुर

By भाषा | Updated: September 10, 2021 18:55 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 10 सितंबर सिंगापुर में आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने की योजना के बीच सरकार ने शुक्रवार को कोविड-19 मामलों की संख्या में ‘‘तेज वृद्धि’’ पर चिंता व्यक्त की।

मीडिया में आईं खबरों के अनुसार सिंगापुर में कोविड -19 मामलों की औसत दैनिक संख्या दो सप्ताह पहले 76 थी जो बढ़कर पिछले एक सप्ताह में बढ़कर 288 हो गई है।

कोविड -19 बहु-मंत्रालय कार्यबल के सह-अध्यक्ष गैन किम योंग ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “ऐसे समय में जब हम आर्थिक गतिविधियां फिर से शुरू करने की योजना बना रहे हैं, कोविड-19 मामलों में तेज वृद्धि होना चिंताजनक है।''

उन्होंने कहा, ''भले ही हमारे यहां टीकाकरण की दर कई देशों से अधिक हो गई हो, लेकिन हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि कोविड-19 पाबंदियों में ढील दिये जाने के बाद मामलों में तेज वृद्धि न हो। वरना, गंभीर मामले सामने आएंगे, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित होगी।''

व्यापार मंत्री वेंग ने कहा कि इजराइल और ब्रिटेन में कोविड-19 पाबंदियों में ढील दिये जाने के बाद, उच्च टीकाकरण के बावजूद मामलों में भारी वृद्धि देखी गई है।

उन्होंने कहा, “इसलिए हम सतर्क रहना चाहते हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए खुद को अधिक समय देना चाहते हैं कि अधिक संख्या में दैनिक मामले सामने आने से गंभीर मामलों या मौतों की संख्या अधिक न हो। इसलिए, अगले दो से चार सप्ताह महत्वपूर्ण हैं। ''

सिंगापुर में अब तक कुल 70,039 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। बृहस्पतिवार को 457 लोग संक्रमित पो गए। 57 रोगियों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो