लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर एयरलाइंस व स्कूट 29 नवंबर से 10 भारतीय शहरों के लिए उड़ान शुरू करेगी

By भाषा | Updated: November 23, 2021 21:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर विमानन कंपनी सिंगापुर एयरलाइंस और उसकी सहायक कंपनी स्कूट सिंगापुर से 29 नवंबर से 10 भारतीय शहरों के लिए धीरे-धीरे उड़ानों का संचालन शुरू करेंगी। मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी गयी है।

सिंगापुर के नागर विमानन प्राधिकरण (सीएएएस) ने रविवार को घोषणा की थी कि सिंगापुर और भारत 29 नवंबर से दोनों देशों के बीच वाणिज्यिक यात्री उड़ान फिर से शुरू करने के लिए एक समझौते पर सहमत हो गए हैं।

सिंगापुर के लिए अभी हवाई यात्रा टीकाकरण यात्रा लेन (वीटीएल) और गैर-टीकाकृत यात्रा लेन के तहत हो रही है। वीटीएल के तहत पूरी तरह से टीकाकरण वाले यात्रियों को सिंगापुर में पृथकवास से मुक्त यात्रा की अनुमति है।

सिंगापुर एयरलाइंस ने मंगलवार को बयान में कहा कि वह 29 नवंबर को चेन्नई, दिल्ली और मुंबई से दैनिक सीधी वीटीएल सेवाएं शुरू करेगी। इसके अलावा 30 नवंबर से सिंगापुर को बेंगलुरु, अहमदाबाद और कोच्चि से जोड़ने वाली गैर-वीटीएल सीधी उड़ानें संचालित की जाएगी।

सिंगापुर एयरलाइंस की किफायती सेवा वाली सहायक कंपनी स्कूट सिंगापुर-हैदराबाद मार्ग और सिंगापुर-तिरुचिरापल्ली मार्ग पर क्रमश: 30 नवंबर और दो दिसंबर से गैर-वीटीएल सेवाएं शुरू करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह