लाइव न्यूज़ :

सिंधुताई सपकाल ने अपने नाम के ‘दुरुपयोग’ पर पुलिस को दी शिकायत

By भाषा | Updated: July 31, 2021 21:41 IST

Open in App

ठाणे, 31 जुलाई प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और पद्मश्री से सम्मानित सिंधुताई सपकाल ने महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि लोग उनके नाम का गलत इस्तेमाल दूसरों को धोखा देने के लिये कर रहे हैं।

एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि वाडा पुलिस थाने में दी गई अपनी शिकायत में सपकाल (72) ने कहा कि कुछ लोग अपने आप को बढ़ावा देने के लिये फर्जी तरीके से उनके नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

हाल ही में एक व्यक्ति ने वाडा तहसील में कक्षा 10 और कक्षा 11 के छात्रों को 1000 रुपये के मामूली शुल्क पर ट्यूशन की पेशकश का विज्ञापन देते हुए दावा किया था कि वह “पद्मश्री सिंधुताई सपकाल एजुकेशन सोसाइटी, सतारा” से संबद्ध है।

एक स्थानीय कार्यकर्ता शरद पाटिल के मुताबिक, बाद में वह करीब 100 छात्रों को ठग कर फरार हो गया। पाटिल ने जब सपकाल से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि उनके नाम से चलने वाला ऐसा कोई संस्थान है ही नहीं और न ही उन्होंने वाडा में किसी संस्थान को उनके नाम का इस्तेमाल करने की इजाजत दी है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस संदर्भ में अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। सपकाल को विशेष तौर पर बीते कई दशकों से अनाथ बच्चों को लेकर किए गए उनके काम के लिये जाना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो