लाइव न्यूज़ :

कोविड की शुरूआत से लेकर अब तक नौ हजार से अधिक बच्चों को तस्करी से बचाया गया : केएससीएफ

By भाषा | Updated: July 14, 2021 20:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जुलाई देश में कोविड महामारी की शुरूआत के बाद से कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने नौ हजार से अधिक बच्चों को ट्रेनों, बसों एवं कारखानों से होने वाली मानव तस्करी से बचाया है । कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन ने यह जानकारी दी ।

इसके साथ ही फाउंडेशन के संस्थापक कैलाश सत्यार्थी ने संसद के मॉनसून सत्र में तत्काल मानव तस्करी निरोधक विधेयक पारित कराने की मांग की है

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने ‘व्यक्तियों की तस्करी (रोकथाम, देखभाल और पुनर्वास) विधेयक, 2021’ के मसौदे पर पर सभी पक्षों सुझाव आमंत्रित किया है। इस विधेयक में तस्करी के लिय कठोर सजा का पस्ताव दिया गया है।

सत्यार्थी ने कहा कि संसद के दोनों सदनों में इस विधेयक के पारित होने से उन 12 लाख भारतीयों की मांग पूरी होगी, जिन्होंने 22 राज्यों में 12,000 किलोमीटर की यात्रा की और तस्करी के विरूद्ध एक मजबूत कानून बनाने की मांग कर चुके हैं ।

फाउंडेशन ने बताया कि देश में कोविड महामारी की शुरूआत के बाद से अब तक उससे जुड़ी संस्था ‘बचपन बचाओ आंदोलन’ ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिल कर ट्रेनों, बसों और कारखानों से नौ हजार से अधिक बच्चों को मानव तस्करी से बचाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग