लाइव न्यूज़ :

ओएसपी के सरलीकरण से अनुपालन बोझ में कमी आएगी, प्रौद्योगिकी उद्योग को मदद मिलेगी: मोदी

By भाषा | Updated: June 23, 2021 18:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘‘अन्य सेवा प्रदाताओं’’ (ओएसपी) के लिए दिशानिर्देशों को सरलीकृत किए जाने की सरकार की घोषणा का स्वागत करते हुए बुधवार को कहा कि इससे अनुपालन बोझ में और कमी आएगी और प्रौद्योगिकी उद्योग को मदद मिलेगी।’’

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बीपीओ उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए नवंबर 2020 में जिन अन्य सेवा प्रदाताओं (ओएसपी) के लिए दिशानिर्देशों को उदार बनाया गया था उन्हें व्यवसाय की सुगमता और नियामक स्पष्टता प्रदान कर आगे और सरलीकृत किया गया है। इससे अनुपालन बोझ में और कमी आएगी और हमारे प्रौद्योगिकी उद्योग को मदद मिलेगी।’’

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ओएसपी के लिए दिशानिर्देशों को सरलीकृत बनाने की आज घोषणा की और कहा कि यह कदम भारत को वॉयस बीपीओ के लिए एक मजबूत वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।

नई व्यवस्था के तहत घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ओएसपी केंद्रों के बीच अंतर को खत्म करने के साथ ही अब सभी प्रकार के ओएसपी केंद्रों के बीच इंटरकनेक्टिविटी की अनुमति दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल