लाइव न्यूज़ :

कारोबारी के चालक से चांदी की लूट, होमगार्ड के दो जवान समेत तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 16, 2021 16:55 IST

Open in App

नोएडा, 16 जनवरी उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 39 क्षेत्र के नोएडा एक्सप्रेसवे पर 14 जनवरी को एक व्यापारी के चालक के साथ हुई 30 किलो चांदी की लूट के मामले में पुलिस ने शनिवार दोपहर बाद होमगार्ड के दो जवानों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गये लोगों के पास से लूटी हुई 30 किलो चांदी बरामद कर ली गयी है ।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि आगरा के रहने वाले सर्राफा व्यापारी सुशील चौहान का ड्राइवर अजय 14 जनवरी की सुबह दिल्ली से 211 किलो चांदी अपनी डस्टर कार में रखकर नोएडा एक्सप्रेसवे के रास्ते आगरा जा रहा था।

उन्होंने बताया कि नोएडा एक्सप्रेसवे के सेक्टर 93 के पास मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो लोगों ने उसकी कार रोकी । मोटरसाइकिल सवार लोगों ने चालक से कहा कि वे नोएडा में अधिकारी हैं और कार चालक ने अपने मालिक से उनकी बात करवाई। दोनों आरोपियों ने कार चालक से जबरन चांदी की एक सिल्ली लूट ली, जिसका वजन करीब 30 किलो है।

उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच कर रही थाना सेक्टर 39 पुलिस ने शनिवार दोपहर बाद होमगार्ड के दो जवानों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है ।

सिंह ने बताया कि उनकी पहचान उमेश, सुरेंद्र तथा विक्रांत है। गिरफ्तार होमगार्ड थाना एक्सप्रेसवे तथा थाना सेक्टर 20 में तैनात हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं