लाइव न्यूज़ :

सिलिकोसिस रोगियों एवं उनके परिवारों को मिलेगा खाद्य सुरक्षा का लाभ

By भाषा | Updated: July 29, 2021 18:07 IST

Open in App

जयपुर, 29 जुलाई राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा की सूची में शामिल होने से अब तक वंचित रहे सिलिकोसिस रोगियों एवं उनके परिवारों के नाम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) के लाभार्थियों की सूची में सम्मिलित करने की मंजूरी दी है।

गहलोत के इस निर्णय से 19 हजार 541 सिलिकोसिस रोगियों एवं उनके परिवारों को खाद्य सुरक्षा का लाभ मिल सकेगा। इसके लिए इन नए लाभार्थियों के नाम स्व-सम्मिलित (ऑटो इन्क्लूजन) आधार पर इस सूची में जोड़े जा सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान सिलिकोसिस नीति-2019 के तहत सिलिकोसिस पीड़ित एवं उसके परिवारजनों को आस्था कार्डधारी परिवार के समान समस्त योजनाओं का लाभ देने का प्रावधान है।

आस्था कार्डधारी विशेष योग्यजन परिवारों को बीपीएल के समकक्ष समस्त सुविधाओं का लाभ देने के प्रस्ताव का मंत्रिमण्डल ने अनुमोदन किया था। ऐसे में, सिलिकोसिस पीड़ित एवं उनके परिजन को बीपीएल के समकक्ष समस्त सुविधाएं दी जानी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह