लाइव न्यूज़ :

मूक बधिर लडकी के साथ सामूहिक बलात्कार करने के बाद उसकी आंख फोड़ दी

By भाषा | Updated: January 13, 2021 17:02 IST

Open in App

मधुबनी, 13 जनवरी बिहार के मधुबनी जिले के हरलाखी थाना अंतर्गत कौवाहा बरही गांव में एक मूक बधिर लड़की (15) के साथ कथित सामूहिक बलात्कार किए जाने के बाद उसकी आंखें फोड़ दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है ।

पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को घटित इस वारदात को लेकर तीन युवकों को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़ित लड़की आरोपियों की पहचान नहीं कर सके, इसलिये उन्होंने उसकी आंखे फोड़ दी ।

गांव के मुखिया राम एकबाल मंडल ने बताया कि वह नाबालिग लड़की कुछ बच्चों के साथ गांव के बाहर बकरी चराने गई थी।

मंडल ने बताया कि पड़ोसी गांव मनोहरपुर से थोड़ी दूरी पर एक खेत में लड़की बेहोशी की हालत में मिली। इसके बाद एक बच्चे ने पीड़ित परिवार को घटना के बारे में बताया।

हरलाखी थाना अध्यक्ष प्रेम लाल पासवान ने कहा कि परिवार के सदस्यों ने लड़की को नजदीकी उमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने कहा कि लड़की के कपड़े फटे हुए थे और उसके गुप्तांग से रक्तस्राव हो रहा था ।

स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने कहा कि लड़की की एक आंख पूरी तरह से नष्ट हो गई है जबकि एक अन्य क्षतिग्रस्त है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर