लाइव न्यूज़ :

सिक्किम: गंगटोक में बच्ची से छेड़छाड़ करने को लेकर एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 18, 2021 19:35 IST

Open in App

गंगटोक, 18 नवबंर सिक्किम की राजधानी गंगटोक में एक बच्ची से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने को लेकर बृहस्पतिवार को 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि बच्ची के परिवार द्वारा एक शिकायत दर्ज कराये जाने पर सदर थाने ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

शिकायत में कहा गया है कि बच्ची रविवार को अपने घर के बाहर अपनी दो सहेलियों के साथ खेल रही थी, तभी आरोपी एक वाहन से वहां पहुंचा और उन्हें जबरदस्ती पास के जंगल में ले गया। इसमें कहा गया है कि उसने एक सुनसान जगह पर उन्हें वाहन से उतारा और नाचने के लिए कहा।

शिकायत के अनुसार जब वे नाच रही थी, तभी आरोपी ने एक बच्ची को गलत इरादे से छुआ और उसके साथ छेड़छाड़ की।

शिकायत में कहा गया है कि 10 वर्ष से कम आयु की ये लड़कियां किसी तरह वहां से भागने में सफल रही।

घटना के दौरान जिस बच्ची के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई, उसने कुछ दिन बाद अपनी बहन को आपबीती सुनाई जिसके बाद एक शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो