लाइव न्यूज़ :

सिक्किम: महिला मित्र से नाराज व्यक्ति ने अस्पताल में डॉक्टर और सफाईकर्मी को चाकू मारा

By भाषा | Updated: December 14, 2021 20:13 IST

Open in App

गंगटोक, 14 दिसंबर सिक्किम के गंगटोक में महिला मित्र के बात करने से इंकार करने से खफा एक व्यक्ति ने सोमवार को एसटीएनएम अस्पताल में एक डॉक्टर और एक सफाई कर्मचारी को कथित तौर पर चाकू घोंप दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि तातांगचेन निवासी व्यक्ति नाराजगी के कारण कई दिनों से फोन पर उससे बात नहीं कर रही महिला मित्र से मिलने के लिए अस्पताल गया था।

पुलिस ने कहा कि बीमार रिश्तेदार के इलाज के लिए अस्पताल गई महिला ने व्यक्ति से बात करने से इनकार कर दिया और जब वह उससे मिला तो वह उसे छोड़कर चली गई।

उन्होंने बताया कि इस बात से नाराज व्यक्ति ने साथ लाए चाकू से अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ और सफाई कर्मचारी पर हमला कर दिया। बाद में खून से सना चाकू लेकर अस्पताल के आसपास घूमते समय पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने बताया डॉक्टर और महिला सफाई कर्मचारी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर की हालत स्थिर लेकिन गंभीर है।

पुलिस ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया