लाइव न्यूज़ :

सिक्किम में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 420 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: May 28, 2021 17:46 IST

Open in App

गंगटोक 28 मई सिक्किम में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 420 नए मामले सामने आने के साथ शुक्रवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,634 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों में संक्रमण से तीन और मरीजों की मौत हुई जिससे कुल मतृक संख्या बढ़कर 243 हो गयी।

बुलेटिन के अनुसार पूर्वी सिक्किम में 235 नए मामले सामने आए जबकि दक्षिण सिक्किम में 136, पश्चिम सिक्किम में 47 और उत्तर सिक्किम में दो नए मामले सामने आए।

सिक्किम में फिलहाल 3,794 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में अब तक 10,385 लोग इस जानलेवा वायरस को मात दे चुके हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान 422 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी। अब तक प्रदेश में 11,15,641 नमूनों की कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल