लाइव न्यूज़ :

सिक्किम सरकार ने विदेशियों के प्रवेश के लिए रामम जांच चौकी खोलने का फैसला किया

By भाषा | Updated: January 22, 2021 14:03 IST

Open in App

गंगटोक, 22 जनवरी सिक्किम में ग्रामीण, धार्मिक और रोमांचक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने विदेशी पर्यटकों के प्रवेश के लिए एक मार्च से रामम जांच चौकी खोलने का फैसला किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पश्विम सिक्किम जिले में रामम जांच चौकी से विदेशियों के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र परमिट (आरएपी) तथा संरक्षित क्षेत्र परमिट (पीएपी) जारी किए जाएंगे। फिलहाल ये दोनों तरह के परमिट विदेशियों को केवल मेली और रांगपो में ही जारी किए जाते हैं।

राज्य सरकार ने बुधवार को एक अधिसूचना जारी की थी जिसमें विदेशी पर्यटकों को पश्विम सिक्किम में रामम जांच चौकी के रास्ते राज्य में प्रवेश की इजाजत दी गई थी।

सिक्किम पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष लुकेंद्र रासैली ने रामम में विदेशियों के लिए नया प्रवेश मार्ग खोलने के लिए मुख्यमंत्री पी एस तमांग का आभार जताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMaharashtra: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

क्रिकेटक्या धैर्य का फल मीठा होता है?, पृथ्वी साव और सरफराज खान बिके, 7500000-7500000 रुपये में दिल्ली कैपिटल्स और सीएसके से जुड़े

विश्व1 जनवरी 2026 से लागू, 20 और देशों पर यात्रा प्रतिबंध?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा, देखिए सूची

भारतभवानीपुर विधानसभा क्षेत्रः 45,000 मतदाताओं के नाम काटे?, सीएम ममता बनर्जी लड़ती हैं चुनाव, घर-घर जाएगी TMC

भारत3 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की मसौदा मतदाता सूची में 12.32 करोड़ मतदाताओं के नाम, 27 अक्टूबर को 13.36 करोड़ लोग थे शामिल, 1 करोड़ से अधिक बाहर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में 17 दिसंबर को ‘लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड’ का भव्य समारोह

भारतDelhi: 18 दिसंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल, जानिए वजह

भारतYear Ender 2025: चक्रवात, भूकंप से लेकर भूस्खलन तक..., विश्व भर में आपदाओं ने इस साल मचाया कहर

भारतAadhaar card update: आधार कार्ड से ऑनलाइन फ्रॉड से खुद को रखना है सेफ, तो अभी करें ये काम

भारतछत्तीसगढ़ को शांति, विश्वास और उज्ज्वल भविष्य का प्रदेश बनाना राज्य सरकार का अटल संकल्प: 34 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण पर बोले सीएम साय