लाइव न्यूज़ :

सिक्किम ने 14 जून तक लॉकडाउन बढ़ाया

By भाषा | Updated: June 6, 2021 17:46 IST

Open in App

गंगटोक, छह जून कोविड-19 महामारी के वर्तमान हालात को देखते हुए सिक्किम सरकार ने राज्य में लागू लॉकडाउन को एक सप्ताह का विस्तार देते हुए रविवार को इसे 14 जून तक बढ़ाने की घोषणा की। लॉकडाउन संबंधी पाबंदियां सात जून को समाप्त होने जा रही थीं। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

हालांकि, राज्य सरकार ने पाबंदियों में कुछ ढील भी दी है, जिसके तहत अब राशन एवं सब्जी और हार्डवेयर की दुकानें सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक खुल सकेंगी। पूर्व में दुकानें केवल अपराह्न 12 बजे तक खोलने की अनुमति थी।

सिक्किम में महामारी के हालात की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। कैबिनेट मंत्रियों, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया। सिक्किम में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 17,111 मामले सामने आ चुके हैं और 273 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित