लाइव न्यूज़ :

सिक्किम ने एक और हफ्ते के लिए बढ़ाया लॉकडाउन

By भाषा | Updated: May 30, 2021 21:51 IST

Open in App

गंगटोक, 30 मई सिक्किम सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच राज्य में लागू लॉकडाउन को रविवार को एक और हफ्ते यानी सात जून तक के लिए बढ़ा दिया है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलिटेन के मुताबिक, राज्य में कोविड-19 के 264 और मरीज मिले हैं जिसके बाद कुल मामले 15,171 हो गए हैं जबकि तीन लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 250 पहुंच गई है।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया गया। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री, मुख्य सचिव सुरेश चंद्र गुप्ता और अन्य शामिल हुए थे।

एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, एक जून से शुरू हो रहे हफ्ते भर लंबे लॉकडाउन के दौरान कुछ रियायतें भी दी गई हैं।

सिक्किम में फिलहाल 3961 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जबकि 10,746 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। 214 मरीज राज्य के बाहर चले गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां