लाइव न्यूज़ :

पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सिक्किम ने कोविड पाबंदियों में ढील दी

By भाषा | Updated: August 15, 2021 22:04 IST

Open in App

गंगटोक, 15 अगस्त सिक्किम सरकार ने कोविड-19 से जुड़ी पाबंदियों में रविवार को ढील देते हुए टीके की कम से कम एक खुराक ले चुके पर्यटकों को राज्य में प्रवेश की अनुमति दे दी।

अधिकारियों ने कहा कि सरकार ने दुकानों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और अन्य व्यवसायों को शाम पांच बजे तक की जगह रात आठ बजे तक खोलने की अनुमति दी है।

सरकार ने पर्यटक वाहनों और दोपहिया गाड़ियों को भी सम-विषम नियम से छूट दी है।

अधिकारियों ने बताया कि निजी वाहनों और स्थानीय लोगों के लिए टैक्सी सेवा को सम-विषम नियमों का पालन करना होगा।

उन्होंने कहा कि टीके की सिर्फ एक खुराक लेकर राज्य में प्रवेश के इच्छुक लोगों को 72 घंटे के भीतर का आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट देना होगा।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने दोनों खुराकें ली हैं, उन्हें जांच रिपोर्ट देने की जरुरत नहीं है।

अधिकारी ने कहा कि 18 साल से कम आयु के लोगों को आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट देनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू