लाइव न्यूज़ :

सिक्किम के मुख्यमंत्री अगले विधानसभा चुनाव में सोरेंग-चाकुंग से चुनाव लड़ेंगे

By भाषा | Updated: November 17, 2021 22:44 IST

Open in App

गंगटोक, 17 नवंबर सिक्किम के मुख्यमंत्री पी एस गोले पश्चिमी सिक्किम के सोरेंग-चाकुंग सीट से 2024 में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उनके विधायक बेटे आदित्य गोले ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गोले सोरेंग में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) समन्वय बैठक में बोल रहे थे। सोरेंग-चाकुंग सीट का प्रतिनिधित्व फिलहाल आदित्य गोले करते हैं और अतीत में नरबहादुर भंडारी भी इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह 1979 के बाद से 15 साल तक सिक्किम के मुख्यमंत्री रहे थे। गोले का ताल्लुक सोरेंग-चाकुंग विधानसभा क्षेत्र के सिंगलिंग से है।

आदित्य गोले ने लोगों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि सोरेंग से जब मुख्यमंत्री को टिकट मिलने की बात हुई है तो विपक्ष को वहां नहीं खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पी एस गोले ने हमेशा कहा है कि उन्हें सोरेंग-चाकुंग विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सेवा का अवसर नहीं मिला इसलिए वह यहां से चुनाव लड़ेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसदीय सुधारों के लिए याद रहेंगे शिवराज पाटिल

भारतमहाराष्ट्र निकाय चुनावः थोड़ा थका-थका सा दिख रहा है विपक्ष

पूजा पाठPanchang 13 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

उत्तराखंडAaj Ka Rashifal 13 December 2025: ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं अशुभ संकेत, आज इस राशि के जातक संभलें

भारतHoliday Calendar 2026: नए साल 2026 में कितने दिन मिलेगी छुट्टी, जानें कब रहेगा लॉन्ग वीकेंड, पूरी लिस्ट यहां

भारत अधिक खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकेंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी होंगे यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के शनिवार को लखनऊ में करेंगे ऐलान

भारतदेशभर में 2027 में पहली डिजिटल जनगणना, 11,718 करोड़ रुपये होंगे खर्च,केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले-जाति आधारित गणना शामिल

भारतआखिर क्यों नगर निगम चुनाव में कर रहे गठजोड़?, अमित शाह से मिलने के बाद महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले-अजित पवार और एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर लड़ेंगे

भारत"3 साल तक राहुल गांधी से नहीं मिल सका": कांग्रेस के पूर्व विधायक ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, कहा- लीडरशिप ग़लत हाथों में, हो बदलाव