लाइव न्यूज़ :

सिक्किम के मुख्यमंत्री तमांग और उनकी पत्नी ने लगवाया कोविड-19 रोधी टीका

By भाषा | Updated: April 11, 2021 15:42 IST

Open in App

गंगटोक, 11 अप्रैल सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और उनकी पत्नी कृष्णा कुमारी राय ने रविवार को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक लगवाई।

एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी को यहां निकट स्थित सर थुतोब नामगयाल मेमोरियल (एसटीएनएम) अस्पताल में ‘कोविशील्ड’ टीका लगाया गया।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्री सोनम लामा ने भी टीका लगवाया।

मुख्यमंत्री ने टीका लगवाने के बाद 45 वर्ष और उससे अधिक आयुवर्ग के लोगों से रविवार से शुरू हुई ‘टीका उत्सव’ टीकाकरण मुहिम में शामिल होने और कोविड-19 संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की।

यह विशेष टीकाकरण कार्यक्रम 14 अप्रैल को समाप्त होगा।

सिक्किम में शनिवार को 22 और लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 6,351 हो गई है। राज्य में इस वायरस से अब तक 136 लोगों की मौत हो चुकी है तथा कुल 5,982 लोग ठीक हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह