सिक्किम उपचुनाव: आखिरकार भाजपा का खाता खुला, पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया चुनाव हारे, मुख्यमंत्री तमांग जीते, BJP को 2 सीट

By भाषा | Updated: October 24, 2019 17:01 IST2019-10-24T17:01:31+5:302019-10-24T17:01:31+5:30

सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) की सहयोगी भाजपा ने राज्य में पहली बार अपना खाता खोलते हुए दो सीटों पर जीत दर्ज की। एक चुनाव अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि एसकेएम के संस्थापक गोले ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के मोसेस राई को हराया।

Sikkim by-election: BJP's account finally opened, Chief Minister Tamang wins, BJP gets 2 seats | सिक्किम उपचुनाव: आखिरकार भाजपा का खाता खुला, पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया चुनाव हारे, मुख्यमंत्री तमांग जीते, BJP को 2 सीट

भाजपा के उम्मीदवार सोनम छी वेनचुंगपा मारतम रूमटेक सीट से और यौंग शेरिंग लैपचा गंगटोक सीट से विजेता रहे।

Highlightsगोले को 10,811 मत मिले, जबकि राई को 1,858 मत मिले। इस साल हुए विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी।

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग उर्फ पीएस गोले ने पोकलोक कामरंग विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 8,953 मतों से जीत हासिल की है।

वहीं, सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) की सहयोगी भाजपा ने राज्य में पहली बार अपना खाता खोलते हुए दो सीटों पर जीत दर्ज की। एक चुनाव अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि एसकेएम के संस्थापक गोले ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के मोसेस राई को हराया।

गोले को 10,811 मत मिले, जबकि राई को 1,858 मत मिले। इस साल हुए विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी जिसके बाद उन्होंने पोकलोक सीट छोड़ दी थी। इस वजह से इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी।

भाजपा के उम्मीदवार सोनम छी वेनचुंगपा मारतम रूमटेक सीट से और यौंग शेरिंग लैपचा गंगटोक सीट से विजेता रहे। वेनचुंगपा ने अपने प्रतिद्वंद्वी नुक शेरिंग भुटिया को 6,150 मतों से हराया। लैपचा ने दिल्ले नामग्याल बारफुंगपा को 1,010 मतों से हराया। भारत की फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया हमरो सिक्किम पार्टी के टिकट पर गंगटोक सीट से उम्मीदवार थे। उन्हें केवल 579 मत मिले। 

Web Title: Sikkim by-election: BJP's account finally opened, Chief Minister Tamang wins, BJP gets 2 seats

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे