लाइव न्यूज़ :

सिक्किम उपचुनावः सूबे में 68 फीसदी हुआ मतदान, मुख्यमंत्री की सीट पर सबसे ज्यादा वोटिंग

By भाषा | Updated: October 21, 2019 22:34 IST

भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया गंगटोक सीट पर हमरो सिक्किम पार्टी (एचएसपी) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी आर टेलांग ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। मतों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी।

Open in App

सिक्किम की तीन विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को उपचुनाव हुआ। इनमें से एक सीट से मुख्यमंत्री भी मैदान में हैं। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के चुनावी क्षेत्र पोकलोक कामरंग में सबसे ज्यादा मतदान 79.36 फीसदी हुआ। तमांग फिलहाल सिक्किम विधानसभा के सदस्य नहीं हैं। वहीं दो अन्य सीट मार्टम रूमटेक और गंगटोक में क्रमश: 72.60 फीसदी और 52.03 फीसदी मतदान हुआ।

भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया गंगटोक सीट पर हमरो सिक्किम पार्टी (एचएसपी) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी आर टेलांग ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। मतों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग (एसडीएफ), डीटी लेप्चा (भाजपा) और कुंगा नीमा लेप्चा (एसकेएम) ने साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनावों के बाद क्रमश: पोकलोक कामरंग, मार्तम रुमटेक और गंगटोक सीटों से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे का कारण चामलिंग, डीटी लेप्चा और कुंगा नीमा लेप्चा का दो दो विधानसभा सीटों से चुनाव जीतना था। 

टॅग्स :उपचुनावसिक्किम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतबारामती-राहुरी सीट उपचुनावः अजित पवार की सीट पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, चुनाव मैदान से हटे शरदचंद्र पवार?, जानें मतदान और मतगणना कब?

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतMaharashtra: बारामती विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगी सुनेत्रा पवार, पार्थ पवार का राज्यसभा जाना तय

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है