लाइव न्यूज़ :

पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि देने के बाद सिक्किम विधानसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

By भाषा | Updated: December 6, 2021 15:30 IST

Open in App

गंगटोक, छह दिसंबर सिक्किम विधानसभा में तीन पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि देने के बाद सोमवार को कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। इन विधायकों का हाल में निधन हो गया था।

राज्य की 10वीं विधानसभा के पांचवे सत्र की शुरुआत होते ही, विधानसभा अध्यक्ष एलबी दास ने सभी सदस्यों को बताया कि सिक्किम ने तीन महान हस्तियों पूर्व उपमुख्यमंत्री पी.टी. लुकसोम, पूर्व मंत्री टी. लाचुंगपा और सुकुमार प्रधान को खो दिया। ये सभी पूर्व विधायक थे।

विधानसभा अध्यक्ष और सदन के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए सदन में दो मिनट का मौन रखा।

लाचुंगपा का अंतिम संस्कार आज ही किया जाना है, इसलिए सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह