सिख धर्म के विद्वान डॉ. जोध सिंह का निधन

By भाषा | Updated: June 20, 2021 22:16 IST2021-06-20T22:16:18+5:302021-06-20T22:16:18+5:30

Sikhism scholar Dr. Jodh Singh passes away | सिख धर्म के विद्वान डॉ. जोध सिंह का निधन

सिख धर्म के विद्वान डॉ. जोध सिंह का निधन

चंडीगढ़, 20 जून सिख धर्म के विद्वान डॉ. जोध सिंह का पटियाला स्थित आवास पर संक्षिप्त बीमारी के बाद रविवार को निधन हो गया। वह 70 साल के थे । उनके परिवार ने इसकी जानकारी दी ।

सिंह के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और बहू है ।

डॉ. जोध ​सिंह का जन्म गुरदासपुर जिले के संगतपुर में हुआ था और पटियाला स्थित पंजाबी विश्वविद्यालय में उन्होंने सिख धर्म के प्राध्यापक के तौर पर काम किया। वह 'एनसाइक्लोपीडिया ऑफ सिखिज्म', पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला के प्रधान संपादक भी थे। उनकी पुस्तकों में ‘रिलिजियस फिलॉसफी ऑफ गुरु नानक’ और ‘ए फ्यू सिख डॉक्ट्रिन्स रिकंसिडर्ड’ शामिल हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने एक बयान जारी कर कहा कि उनके निधन से सिख साहित्य​ मंडल में निर्वात पैदा हो गया है, जिसे भरना मुश्किल है ।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार, उनके रिश्तेदारों और दोस्तों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sikhism scholar Dr. Jodh Singh passes away

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे