लाइव न्यूज़ :

सिख उपदेशक संत राम सिंह का अंतिम संस्कार हुआ, हुड्डा और एसजीपीसी अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: December 18, 2020 17:58 IST

Open in App

करनाल (हरियाणा), 18 दिसंबर सिख उपदेशक संत राम सिंह के पार्थिव शरीर का यहां शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।

वह सिंघू बॉर्डर पर आंदोलनरत किसानों को समर्थन दे रहे थे और उन्होंने कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी।

नेता, धार्मिक गुरु और किसान संगठनों के नेता समेत भारी मात्रा में उनके अनुयायियों ने यहां स्थित सिंघरा गांव पहुंच कर श्रद्धांजलि दी।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा, उनके बेटे और कांग्रेस सांसद दीपेंदर सिंह हुड्डा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर और भारतीय किसान यूनियन के हरियाणा प्रमुख गुरनाम सिंह भी इस दौरान मौजूद थे।

बृहस्पतिवार को अकाली नेताओं और संत राम सिंह के अनुयायियों ने बड़ी संख्या में करनाल स्थित उनके गुरुद्वारे जाकर श्रद्धांजलि दी थी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 65 वर्षीय उपदेशक के निधन को अपूरणीय क्षति बताया।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी संत राम सिंह के निधन पर दुख प्रकट किया।

हरियाणा भाकियू के अध्यक्ष ने कहा कि संत राम सिंह किसानों की समस्याओं से बहुत दुखी थे।

संत राम सिंह के अंतिम संस्कार के बाद हुड्डा ने संवाददाताओं से कहा कि केंद्र को किसानों की मांग तत्काल मान लेनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान