सिख उपदेशक संत राम सिंह का अंतिम संस्कार हुआ, हुड्डा और एसजीपीसी अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: December 18, 2020 19:17 IST2020-12-18T19:17:33+5:302020-12-18T19:17:33+5:30

Sikh preacher Sant Ram Singh was cremated, Hooda and SGPC president paid tribute | सिख उपदेशक संत राम सिंह का अंतिम संस्कार हुआ, हुड्डा और एसजीपीसी अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

सिख उपदेशक संत राम सिंह का अंतिम संस्कार हुआ, हुड्डा और एसजीपीसी अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

करनाल (हरियाणा), 18 दिसंबर सिख उपदेशक संत राम सिंह के पार्थिव शरीर का यहां शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।

वह सिंघू बॉर्डर पर आंदोलनरत किसानों को समर्थन दे रहे थे और उन्होंने कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी।

नेता, धार्मिक गुरु और किसान संगठनों के नेता समेत बड़ी संख्या में उनके अनुयायियों ने यहां स्थित सिंघरा गांव पहुंच कर श्रद्धांजलि दी।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा, उनके बेटे एवं कांग्रेस सांसद दीपेंदर सिंह हुड्डा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर और भारतीय किसान यूनियन के हरियाणा प्रमुख गुरनाम सिंह भी इस दौरान मौजूद थे।

बृहस्पतिवार को अकाली नेताओं और संत राम सिंह के अनुयायियों ने बड़ी संख्या में करनाल स्थित उनके गुरुद्वारे जाकर श्रद्धांजलि दी थी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 65 वर्षीय उपदेशक के निधन को अपूरणीय क्षति बताया।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी संत राम सिंह के निधन पर दुख प्रकट किया।

हरियाणा भाकियू के अध्यक्ष ने कहा कि संत राम सिंह किसानों की समस्याओं से बहुत दुखी थे।

संत राम सिंह के अंतिम संस्कार के बाद हुड्डा ने संवाददाताओं से कहा कि केंद्र को किसानों की मांग तत्काल मान लेनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sikh preacher Sant Ram Singh was cremated, Hooda and SGPC president paid tribute

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे