लाइव न्यूज़ :

सिख संगठन ने पंजाबी लेन से संबंधित मामले में मेघालय के राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की

By भाषा | Updated: October 14, 2021 22:09 IST

Open in App

शिलांग, 14 अक्टूबर दिल्ली के एक सिख संगठन ने बृहस्पतिवार को पंजाबी लेन या थेम लीयू मावलोंग इलाके से गैर-सरकारी कर्मचारियों को स्थानांतरित किए जाने के प्रयास को लेकर मेघालय सरकार पर अपने अधिकार क्षेत्र से आगे बढ़कर कार्रवाई करने का आरोप लगाया और पंजाबी लेन के ''अवैध निवासियों'' को हटाने से रोकने के लिए राज्यपाल सत्यपाल मलिक से हस्तक्षेप की मांग की।

राज्य मंत्रिमंडल ने पिछले सप्ताह एक उच्च-स्तरीय समिति द्वारा इस क्षेत्र के ''अवैध निवासियों'' को स्थानांतरित करने की सिफारिश का समर्थन किया, जिसकी शुरुआत सरकारी कर्मचारियों को शहर में उनके आधिकारिक आवासों में स्थानांतरित करने से हुई थी।

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में राज्यपाल मिलक से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उल्लेख किया गया कि उनके हस्तक्षेप के बिना इस समस्या का समाधान संभव नहीं होगा।

समिति के अध्यक्ष एम एस सिरसा ने ज्ञापन में कहा कि इलाके से गैर-सरकारी कर्मचारियों का प्रस्तावित स्थानांतरण राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र से बाहर है और इस कदम से सांप्रदायिक हिंसा भड़क सकती है।

ज्ञापन में कहा गया, '' हमें उम्मीद है कि आप पेश की गई जानकारी के आधार पर हस्तक्षेप करेंगे और लंबे समय से बसे लोगों/हरिजन समुदाय को तत्काल समाधान उपलब्ध कराएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू