लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में कथित धर्मांतरण की शिकार सिख युवती का उसके ही समुदाय के लड़के से हुआ विवाह

By भाषा | Updated: June 29, 2021 16:14 IST

Open in App

श्रीनगर, 29 जून कश्मीर में जबरन धर्मांतरण के आरोपों के बीच सिख युवती, जिसे कथित अपहर्ता से छुड़ाकर उसके परिवार को सौंप दिया गया था, का मंगलवार को एक सिख युवक से विवाह सम्पन्न हो गया

शिरोमणी अकाली दल (शिअद), दिल्ली के अध्यक्ष परमजीत सिंह ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘युवती का विवाह आज सुखबीर सिंह से करवाया गया। युवक-युवती एक दूसरे के परिचित हैं तथा कोई दबाव या बल प्रयोग (युवती पर) नहीं किया गया।’’ उन्होंने यह विवाह करवाने वाले लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।

जब उनसे पूछा गया कि 18 वर्षीय युवती का कथित धर्मांतरण के बाद मुस्लिम व्यक्ति से विवाह हो चुका था या नहीं तो उन्होंने कहा कि विवाह नहीं हुआ था। उन्होंने लोगों से कश्मीर में सांप्रदायिक सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘हम कोई कानून (धर्मांतरण रोधी) नहीं चाहते हैं। बहुसंख्यक समुदाय को अल्पसंख्यक समुदाय का खयाल रखना चाहिए।’’

सिंह ने कहा कि सिख समुदाय कश्मीर में गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के भूखंड पर एक बड़ा अस्पताल बनाना चाहता है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास करीब 8.125 एकड़ भूमि है। इसका कुछ हिस्सा किसानों के पास है। हम उन्हें उचित मुआवजा देकर भूमि वापस लेना चाहते हैं और उस पर यहां के लोगों के लिए एक बड़ा अस्पताल बनाना चाहते हैं।’’

शिअद नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को आरोप लगाया था कि हाल में कश्मीर में चार सिख महिलाओं का जबरन विवाह कराया गया और उन्हें इस्लाम धर्म कबूल करवाया गया। उन्होंने महिलाओं को उनके परिवार को सौंपने की मांग की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान