लाइव न्यूज़ :

सिख समुदाय के सदस्यों ने नड्डा से मुलाकात की

By भाषा | Updated: September 30, 2021 23:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 सितंबर सिख समुदाय के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की और समुदाय को प्रतिनिधित्व देने और उनके लंबे समय से लंबित मुद्दों को हल करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

पार्टी ने बताया कि भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता, महासचिव राजीव बब्बर और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह सिख समुदाय के सदस्यों के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचे।

सिंह ने कहा कि समुदाय के सदस्यों ने नड्डा से मुलाकात की और लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का राज्यपाल और इकबाल सिंह लालपुरा को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

सिंह ने बताया कि उन्होंने नड्डा को 1984 के दंगों के पीड़ितों के लिए मुआवजे से संबंधित लंबे समय से लंबित मुद्दों को हल करने और सिख समुदाय के विदेशी नागरिकों के नाम काली सूची से हटाने के लिए भी धन्यवाद दिया।

नड्डा के साथ सिख समुदाय के सदस्यों की बैठक का आयोजन भाजपा की दिल्ली इकाई ने किया था। इससे एक दिन पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राष्ट्रीय राजधानी में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए