लाइव न्यूज़ :

सिख जत्थे को महाराजा रंजीत सिंह की पुण्यतिथि पर पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं मिली : एसजीपीसी

By भाषा | Updated: June 16, 2021 20:45 IST

Open in App

अमृतसर, 16 जून शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने बुधवार को बताया कि कोविड-19 स्थिति का हवाला देते हुए पाकिस्तान सरकार ने सिख शासक महाराजा रंजीत सिंह की पुण्यतिथि पर वहां जा रहे जत्थे को पड़ोसी मुल्क जाने की अनुमति नहीं दी है।

एसजीपीसी के मीडिया सहायक सचिव कलविंदर सिंह रामदास ने कहा, ‘‘एसजीपीसी के यात्रा विभाग की पाकिस्तान के गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सतवंत सिंह से फोन पर बात हुई थी। उन्होंने सूचित किया कि कोविड-19 स्थिति के कारण शेर-ए-पंजाब महाराजा रंजीत सिंह की पुण्यतिथि के लिए पाकिस्तान जा रहे भारतीय सिख श्रद्धालुओं को पाकिस्तान सरकार से अनुमति नहीं मिली है।’’

उन्होंने कहा कि ‘जत्था’ को 21 जून को पाकिस्तान रवाना होना था और 29 जून को महाराजा रंजीत सिंह की पुण्यतिथि के बाद उन्हें 30 जून को भारत लौटना था।

महाराजा रंजीत सिंह 19वीं सदी के शुरुआती दिनों में भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी-पश्चिमी भाग में स्थित सिख राज्य के राजा थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस