लाइव न्यूज़ :

पीडीपी कार्यालय पर तिरंगा फहराने का प्रयास करने वाले सिख कार्यकर्ता को हिरासत में लिया गया

By भाषा | Updated: November 3, 2020 20:47 IST

Open in App

जम्मू, तीन नवंबर तिरंगा के बारे में महबूबा मुफ्ती के बयान के विरोध में यहां पीडीपी कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का प्रयास कर रहे एक सिख कार्यकर्ता को मंगलवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

अधिकारियों ने बताया कि 24 अक्टूबर को अमनदीप सिंह ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के मुख्य द्वार के पास दीवार पर तिरंगा फहराया था और एक दिन बाद उन्होंने कुछ युवा कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के मुख्यालय में इसे फहराने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्रीधर पाटिल ने सिंह की हिरासत की पुष्टि की । उन्होंने कहा कि सिंह को कानून-व्यवस्था में गड़बड़ी के लिए नहीं बल्कि कुछ अन्य मामलों के तहत हिरासत में लिया गया ।

हालांकि, पुलिस ने सिख कार्यकर्ता के खिलाफ आरोपों के बारे में विवरण नहीं दिए। सूत्रों ने बताया कि कोविड-19 के नियमों और आपदा प्रबंधन कानून के प्रावधानों या अनाधिकार प्रवेश के लिए सिंह पर मामला दर्ज किया गया।

कार्यकर्ता को एक वाहन से वहां से ले जाया गया । सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि पीडीपी के दबाव के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।

पीडीपी प्रमुख और जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पिछले महीने कहा था कि संवैधानिक बदलावों को वापस लिए जाने तक वह चुनाव लड़ने या तिरंगा उठाने को इच्छुक नहीं हैं। उनके इस बयान के बाद पीडीपी के कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किए थे।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतगोवा अग्निकांड: गौरव और सौरभ लूथरा का पासपोर्ट रद्द करने पर विचार कर रहा विदेश मंत्रालय, गोवा सरकार ने पत्र दिया?

क्रिकेटसच कहूं तो अगर रोहित भैया डांट नहीं रहे तो लगता कुछ गड़बड़ है, क्या हुआ, डांट क्यों नहीं रहे?,  यशस्वी जायसवाल ने कहा-मेरी किसी बात से बुरा तो नहीं लगा?

भारतपीएम मोदी से मिले राहुल गांधी?, मुख्य सूचना आयुक्त और 8 सूचना आयुक्तों के चयन पर बैठक, कांग्रेस सांसद ने असहमति पत्र दिया

भारतइजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोन?, गाजा शांति योजना पर बातचीत

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री माजी लाडकी बहीण योजनाः 8000 सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिला?, अदिति तटकरे ने कहा- 12,000 से 14,000 महिलाओं ने पति खातों का किया इस्तेमाल

भारतक्या अधिकारी उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ को प्राथमिकी में नामजद न करके बचाने की कोशिश कर रहे हैं?, मुंबई उच्च न्यायालय ने पुणे विवादास्पद भूमि सौदे पर पूछे सवाल?

भारतVIDEO: संसद में अमित शाह और राहुल गांधी की भिड़ंत, देखें वीडियो

भारतVIDEO: लोकसभा में अमित शाह का तीखा वार! बोले– "दो बड़े बोलें तो बीच में मत बोलो...", विपक्ष रह गया सन्न!

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य