लाइव न्यूज़ :

एसआईआई ने सरकार से कोविशील्ड टीकों की आपूर्ति तेज करने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: November 21, 2021 18:57 IST

Open in App

(पायल बनर्जी)

नयी दिल्ली, 21 नवंबर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने कोविड-19 टीके के बढ़ते स्टॉक के कारण अन्य टीकों के उत्पादन तथा रखरखाव में आने वाली कठिनाइयों का हवाला देते हुए सरकार से कोविशील्ड की आपूर्ति को तेज करने का आग्रह किया है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

एसआईआई में सरकार एवं नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने हाल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सूचित किया है कि कंपनी के पास कोविशील्ड टीके की 24,89,15,000 निर्मित खुराकों का स्टॉक है और यह हर दिन बढ़ रहा है।

सूत्रों के अनुसार सिंह ने मंत्रालय को बताया कि कंपनी कोविशील्ड वैक्सीन के अलावा पुणे स्थित कंपनी ईपीआई, यूनिसेफ और विभिन्न देशों के लिये अलग-अलग जीवन रक्षक टीकों का निर्माण और आपूर्ति भी करती है।

एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि पत्र में सिंह ने कहा, ''अपनी घरेलू और वैश्विक आपूर्ति प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए, हमें अपने उत्पादन/कोल्ड चेन स्पेस/मानव संसाधन की योजना पहले से तैयार करनी होती है। कोविशील्ड के स्टॉक में निरंतर वृद्धि को देखते हुए, हमें अन्य जीवन रक्षक टीकों के उत्पादन/कोल्ड चेन स्पेस/मानव संसाधन नियोजन में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।''

सूत्रों के मुताबिक सिंह ने कहा, ''इन तथ्यों, वास्तविक कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए हम हमारे कोविशील्ड टीके की खुराकों की देश-विदेश में आपूर्ति तेज करने के लिये आपसे हस्तक्षेप का अनुरोध करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान