एसआईआई ने स्पूतनिक वी टीका बनाने के लिए डीसीजीआई से अनुमति मांगी

By भाषा | Updated: June 3, 2021 12:05 IST2021-06-03T12:05:35+5:302021-06-03T12:05:35+5:30

SII seeks permission from DCGI to make Sputnik V vaccine | एसआईआई ने स्पूतनिक वी टीका बनाने के लिए डीसीजीआई से अनुमति मांगी

एसआईआई ने स्पूतनिक वी टीका बनाने के लिए डीसीजीआई से अनुमति मांगी

नयी दिल्ली, तीन जून सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने देश में कोविड-19 टीके स्पूतनिक वी के उत्पादन की अनुमति मांगने के लिए भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) को आवेदन दिया है।

सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुणे स्थित कंपनी ने जांच विश्लेषण और परीक्षण के लिए भी मंजूरी मांगी है।

इस समय डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज भारत में रूस के स्पूतनिक वी टीके का उत्पादन कर रही है।

एक सूत्र ने बताया, ‘‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) को बुधवार को एक आवेदन दिया, जिसमें कोविड-19 टीके स्पूतनिक वी के भारत में निर्माण की अनुमति मांगी गई है।’’

एसआईआई पहले ही सरकार को बता चुका है कि वह जून में 10 करोड़ कोविशील्ड खुराकों का उत्पादन और आपूर्ति करेगा । वह नोवावैक्स टीका भी बना रहा है। नोवावैक्स के लिए अमेरिका से नियामक संबंधी मंजूरी अभी नहीं मिली है।

डीसीजीआई ने अप्रैल में इसके आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी थी।

स्पूतनिक वी की 30 लाख खुराक की खेप मंगलवार को हैदराबाद पहुंची थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: SII seeks permission from DCGI to make Sputnik V vaccine

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे