लाइव न्यूज़ :

एसआईआई ने ब्रिटेन को कोविशील्ड की 50 लाख खुराक देने के लिए सरकार से मांगी मंजूरी

By भाषा | Updated: March 23, 2021 21:27 IST

Open in App

(पायल बनर्जी)

नयी दिल्ली, 23 मार्च दुनिया में सर्वाधिक संख्या में टीके बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने एस्ट्राजेनेका (एजेड) के साथ हुए समझौते का हवाला देते हुए ब्रिटेन को ऑक्सफोर्ड के कोविड-19 रोधी टीके कोविशील्ड की 50 लाख खुराकों की आपूर्ति करने के लिए केंद्र से अनुमति मांगी।

एसआईआई ने भारत को भरोसा दिलाया कि इस आपूर्ति के कारण देश का कोरोना वायरस रोधी कार्यक्रम बाधित नहीं होगा।

एसआईआई ने यह अनुरोध इन रिपोर्टों के बीच किया है, जिनमें कहा गया था कि ब्रिटेन का कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण कार्यक्रम टीकों की दूसरी खेप की आपूर्ति में देरी के कारण बाधित हुआ है।

पुणे स्थित एसआईआई में सरकार एवं नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण को लिखे पत्र में कोविशील्ड की 50 लाख खुराकों की ब्रिटेन को आपूर्ति किए जाने की अनुमति मांगी।

इसमें एस्ट्राजेनेका यूके लिमिटेड और एसआईआई के बीच कोविशील्ड के निर्माण एवं आपूर्ति के लिए एस्ट्राजेनेका से तकनीक के हस्तांतरण के संबंध में जून 2020 में लाइसेंस संबंधी समझौते का जिक्र किया गया।

सिंह ने कहा, ‘‘इस समझौते के तहत, इस बात पर सहमति बनी थी कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया हर उस देश को आपूर्ति करेगा, जहां कहीं भी एस्ट्राजेनेका ने प्रतिबद्धता व्यक्त की है। यह भी सहमति बनी थी कि एजेड तकनीक एजेडडी1222 तक पहुंच के बदले में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एस्ट्राजेनेका को प्राथमिक उपभोक्ता समझेगी।’’

सिंह ने कहा, ‘‘एस्ट्राजेनेका और ब्रिटेन सरकार के प्रतिनिधि ने हमसे आज सुबह कहा कि यदि ब्रिटेन को इस सप्ताह कम से कम 50 लाख खुराकों की आपूर्ति नहीं की गई, तो ब्रिटेन सरकार को टीकाकरण कार्यक्रम रोकना पड़ सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित