लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीके कोवोवैक्स की पहली खेप का उत्पादन कर रही है एसआईआई: पूनावाला

By भाषा | Updated: June 25, 2021 17:57 IST

Open in App

पुणे, 25 जून सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के सीईओ अदार पूनावाला ने शुक्रवार को कहा कि नोवावैक्स इंक द्वारा विकसित कोविड-19 टीके कोवोवैक्स की पहली खेम का उत्पादन एसआईआई की पुणे इकाई में किया जा रहा है।

पूनावाला ने एक ट्वीट किया, ‘‘पुणे में हमारी इकाई में इस सप्ताह निर्मित किए जा रहे कोवोवैक्स (नोवावैक्स द्वारा विकसित) की पहली खेप देखने के लिए उत्साहित हूं। इस टीके में 18 वर्ष से कम आयु की हमारी भावी पीढ़ियों की रक्षा करने की काफी क्षमता है। परीक्षण जारी हैं। सीरम इंडिया टीम ने अच्छा कार्य किया है।’’

उन्होंने इस साल मार्च में कहा था कि भारत में कोवोवैक्स टीके का क्लीनिकल ट्रायल शुरू हो गया है और कंपनी इसे इस साल सितंबर तक पेश करने की उम्मीद करती है।

अगस्त 2020 में, अमेरिकी टीका कंपनी नोवावैक्स इंक ने अपने कोविड-19 टीके एनवीएक्स-सीओवी-2373 के विकास और व्यावसायीकरण के लिए एसआईआई के साथ एक लाइसेंस समझौते की घोषणा की थी।

इस साल जनवरी में सीरम इंस्टीट्यूट ने कोविशील्ड टीके को देश में पेश किया था। इसने टीके के निर्माण के लिए ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और एस्ट्राजेनेका के साथ सहयोग किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos