लाइव न्यूज़ :

मांग में गिरावट के चलते कोविशील्ड के मासिक उत्पादन में आधी कटौती कर सकता है एसआईआई

By भाषा | Updated: December 7, 2021 22:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला ने केंद्र सरकार से कोविशील्ड के लिए पर्याप्त ऑर्डर नहीं मिलने के बाद मंगलवार को कहा कि कंपनी टीकों के मासिक उत्पादन को कम से कम 50 फीसदी घटाने पर विचार कर रही है।

एसआईआई ने सरकार को देश में पात्र लोगों के लिए सामान्य दो खुराक और बूस्टर खुराक पर इसकी आवश्यकता, यदि कोई हो, पर स्पष्टता करने के लिए पत्र लिखा है।

पूनावाला ने सीएनबीसी-टीवी18 को दिए एक साक्षात्कार में कहा, "मैं वास्तव में एक दुविधा में हूं जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी ... हम एक महीने में 25 करोड़ खुराक का उत्पादन कर रहे हैं, लेकिन अच्छी खबर यह है कि भारत ने अपनी आबादी के एक बड़े हिस्से को कवर कर लिया है और हम स्वास्थ्य मंत्रालय से मिले अपने सभी ऑर्डर एक सप्ताह के समय में पूरा कर देंगे।’’

अपनी भविष्य की उत्पादन रणनीति पर, पूनावाला ने कहा कि चूंकि "कोई अन्य ऑर्डर नहीं है, इसलिए मैं मासिक उत्पादन को तब तक कम से कम 50 प्रतिशत तक कम करने जा रहा हूं ... जब तक कि भारत में या दुनिया में ऑर्डर फिर से जोर नहीं पकड़ते।"

यह उल्लेख करते हुए कि कोविशील्ड का निर्यात भी वर्तमान में धीमा है, उन्होंने कहा कि अगली तिमाही में निर्यात ऑर्डर में तेजी आएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर