लाइव न्यूज़ :

एसआईआई ने पुणे में गैर-निर्धारित विमानों के सुगम परिचालन के लिए गृह मंत्री के हस्तक्षेप की मांग की

By भाषा | Updated: March 10, 2021 19:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मार्च दुनिया की सबसे बड़ी टीका निर्माता कंपनी ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ (एसआईआई) ने गैर-निर्धारित विमानों के सुगम परिचालन के लिए पुणे हवाईअड्डे पर वायु परिचालन नियम (एओआर) में बदलाव लाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हस्तक्षेप की मांग की।

पुणे स्थित कंपनी ने शाह को हाल ही में लिखे पत्र में एओआर नीति में संशोधन का सुझाव दिया और कहा कि विदेशी लोगों के लिए जरूरी है कि हवाईअड्डे पर सुगमता से आ-जा सकें।

एसआईआई में सरकारी और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने पत्र में कहा कि पुणे विमानपत्तन रक्षा क्षेत्र का हवाईअड्डा है जो भारतीय वायु सेना के तहत संचालित होता है। इस वजह से गैर-निर्धारित विमानों से पुणे आने वाले विदेशी यात्रियों, पायलटों और चालक दल के सदस्यों के लिए एओआर जरूरी है।

उन्होंने कहा, ‘‘मौजूदा नीति के अनुसार एओआर से संबंधित कुछ नियमों से किसी देश से पुणे आने वाले या देश के किसी हवाईअड्डे से आने वाले इन विदेशी यात्रियों, पायलटों और चालक दल के सदस्यों को बड़ी असुविधा होती है।’’

सिंह ने कुछ संशोधनों का सुझाव देते हुए कहा कि गोवा हवाईअड्डा भी रक्षा क्षेत्र का विमानपत्तन है और भारतीय नौसेना के अधीन संचालित होता है लेकिन वहां विदेशी यात्रियों या चालक दल के सदस्यों के लिए परिचालन के लिहाज से कोई नौसैनिक परिचालन नियम (एनओआर) जरूरी नहीं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इसी तरह पुणे हवाईअड्डे पर परिचालन के लिए भी इस नीति को अपनाने की जरूरत है जो रक्षा क्षेत्र के अधीन ही आता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग