लाइव न्यूज़ :

मर्चेंट जहाज पर लगी आग के नियंत्रण में होने के संकेत : आईसीजी

By भाषा | Updated: May 30, 2021 23:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मई मर्चेंट जहाज एक्स-प्रेस पर्ल में लगी आग के नियंत्रण में होने के संकेत मिल रहे हैं। यह बात श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के तट के पास स्थित इस पोत पर लगी आग को पिछले छह दिनों से बुझाने के प्रयास में शामिल भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने रविवार को कही।

जहाज के टैंकों में लगभग 325 मीट्रिक टन ईंधन था। इसके अलावा, एक्स-प्रेस पर्ल पर 1,486 कंटेनर लदे हैं जिसमें लगभग 25 टन खतरनाक नाइट्रिक एसिड और अन्य रसायन भरा हुआ है।

आईसीजी के एक बयान में कहा, ‘‘वर्तमान में, आईसीजी द्वारा तैनात तीन जहाज और श्रीलंका के चार टग पोत इस अग्निशमन अभियान में शामिल हैं और बाहरी अग्निशमन प्रणालियों का उपयोग करके एएफएफएफ (जलीय परत बनाने वाले फोम) और समुद्री पानी का लगातार छिड़काव कर रहे हैं।’’

उसने कहा कि लगातार जारी संयुक्त अग्निशमन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिले हैं और इसके संकेत मिल रहे हैं कि आग काबू में आ रही है।

उसने कहा, ‘‘जलते पोत से निकलने वाला धुआं काले से भूरे/सफेद रंग में बदल गया है और धुएं का घनत्व भी कम हो गया है। आग जहाज के पिछले हिस्से में एक छोटे से क्षेत्र में सीमित हो गई है।’’

आईसीजी ने कहा कि स्थिति के हवाई आकलन के लिए मदुरै से उसके डोर्नियर विमान प्रतिदिन उड़ानें भर रहे हैं।

उसने कहा, ‘‘जहाजों और विमानों से मिली रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि कोई तेल का कोई रिसाव नहीं हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos