लाइव न्यूज़ :

कलबुर्गी नगर निगम पर काबिज होने के लिए भाजपा के जदएस से हाथ मिलाने के संकेत

By भाषा | Updated: September 7, 2021 15:38 IST

Open in App

बेंगलुरु, सात सितंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कलबुर्गी नगर निगम के चुनाव में त्रिशंकु जनादेश आने के बाद वहां सत्तासीन होने के लिए मंगलवार को जनता दल सेक्युलर (जदएस) के साथ हाथ मिलाने का संकेत दिया।

बोम्मई ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ विस्तृत चर्चा नहीं हुई है। मैंने उनसे (जदएस नेताओं से) कहा कि हम साथ चलें। वे भी अपने स्थानीय नेताओं से चर्चा करेंगे और फिर तय करेंगे। उन्होंने निगम में मिलकर काम करने में रूचि दिखाई है और इसकी प्रबल संभावना है कि भाजपा एवं जदएस कलबुर्गी (नगर निगम) में बहुमत जुटा लेंगे।’’

मुख्यमंत्री से क्षेत्रीय (जदएस) दल के नेताओं के साथ हुई चर्चा के बारे में पूछा गया था जो उनसे सोमवार को मिलने आये थे।

सोमवार को घोषित नगर निगम के चुनाव परिणाम में भाजपा ने बेलगावी नगर निगम में जीत दर्ज की, वह हुबली-धारवाड़ के अपने गढ़ में बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंच पायी एवं कलबुर्गी में दूसरे स्थान पर रही।

हुबली धारवाड में भाजपा को 42 की आधी संख्या तक पहुंचने के लिए तीन सीट की जरूरत है और उसे सत्ता में आने का पूरा यकीन है क्योंकि उसके पास बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने के लिए तीन विधायक, दो विधान परिषद सदस्य एवं एक सांसद हैं । हालांकि उसे कलबुर्गी में जदएस के समर्थन की जरूरत पडेगी क्योंकि कांग्रेस 55 में से 27 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है । भाजपा ने 23 सीटें और जदएस ने चार सीटें जीती हैं तथा एक सीट पर निर्दलीय विजयी रहा है।

एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व में जदएस विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को बोम्मई से उनके (विधायकों के) निर्वाचन क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर मिला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं