लाइव न्यूज़ :

झालावाड़ के बाद कोटा और बारां के नमूनों की जांच में भी बर्ड फ्लू के लक्षण

By भाषा | Updated: January 5, 2021 19:50 IST

Open in App

जयपुर, पांच जनवरी राजस्थान के झालावाड़ में ‘बर्ड फ्लू’ की पुष्टि के बाद कोटा और बांरा जिलों के पक्षियों के नमूनों के जांच परिणामों में भी एवियन इंफ्लूऐंजा के एच5एन8 प्रकार का संक्रमण पाया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार यह वायरस एच5एन1 से कम संक्रमित है।

राजस्थान के 33 जिलों में से 16 जिलों में मंगलवार सुबह तक पक्षियों की मौत का आंकड़ा 625 पहुंच गया। 11 जिलों के 86 नमूनों को जांच के लिये भेजा गया है।

कृषि और पशुपालन विभाग के मंत्री लाल चंद कटारिया ने मंगलवार को स्थिति की समीक्षा बैठक ली।

उन्होंने बताया कि राज्य के तीन जिलो में एवियन इंफ्लूऐंजा (बर्ड फ्लू) संक्रमण पाया गया है और वायरस अन्य जगहों पर भी फैल रहा है जो चिंता का विषय है।

कटारिया ने कहा, ‘‘चिकन और अंडे वायरस के कारण प्रभावित नहीं हुए हैं, लेकिन बड़ी संख्या में कौओं की मौत को देखते हुए सावधानी बरती जा रही है। जोधपुर से भेजे गये नमूने की जांच का परिणाम निगेटिव मिले हैं लेकिन झालावाड़, कोटा और बारां जिलों में एवियन इंफ्लूऐंजा संक्रमण पाया गया है।

उन्होंने बताया कि अंडों की बिक्री पर कोई प्रतिबंध नहीं है क्योंकि अभी तक पोल्ट्री प्रभावित नहीं हुई है। पोल्ट्री फार्म मालिकों को अग्रिम जागरूकता बरतने के लिये सर्तक रहने को कहा गया है।

कटारिया ने कहा कि राज्य सरकार प्रयोगशाला स्थापित करना चाहती है ताकि नमूनों की जांच में देरी न हो।

पशुपालन विभाग के प्रमुख शासन सचिव कुंजी लाल मीणा ने बताया कि केवल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला ही इस तरह की बीमारियों की जांच कर सकती है। केन्द्र ने प्रमुखता से क्षेत्रीय प्रयोगशालाओं को प्रोत्साहित करने की स्वीकृति प्रदान की है।

विभाग की सचिव आरूषी मलिक ने कहा कि कोटा और बारां में एवियन इंफ्लूऐंजा एच5एन8 पाया गया है जो एच5एन1 से कम संक्रमित है लेकिन ऐहतियात बरतने की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह